Sat19052012

Last update03:31:30 AM IST

Back राजनीति राजनीति मैंने मुलायम को चप्पल क्यों मारा ?

मैंने मुलायम को चप्पल क्यों मारा ?

  • PDF

चप्पल फेंकने के तत्काल बाद गिरफ्तार कर ली गयी मूर्ति सिंह ने पत्रकारों को बताया कि 'सपा शासनकाल में महिलाओं का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हुआ है और वह भी बलात्कार पीड़ित हैं. उसने बताया कि 2004 में उसे  कुछ गुंडों ने 20 दिन तक अपहृत कर रखा बलात्कार किया था.... 

उत्तर प्रदेश के बुन्देलखंड क्षेत्र के बांदा जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर आज एक महिला ने चप्पल उछाल दी। मुलायम सिंह की ओर चप्पल फेंकने वाली गिरफ्तार कर ली गयी महिला मूर्ति सिंह ने बताया कि वह दुराचार पीड़िताओं को लेकर मुलायम सिंह द्वारा दिए बयान को लेकर आहत थी.

mukti-singh

गौरतलब है कि पिछले दिनों चुनावी बाजार में नए-नए ऑफरों के बीच मुलायम सिंह ने बलात्कार स्कीम ऑफर का झुनझुना जनता की ओर उछाला था. उन्होंने कहा था कि नकी सरकार बनी तो बलात्कार पीड़ितों को वाजिब मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाएगी. उनके इस बयान के बाद महिला संगठनों ने गहरा ऐतराज जताया जिसके बाद मुलायम ने सफाई दी थी और बयान से मुकर गये थे.

शनिवार को बांदा के कमासिन क्षेत्र के रायफल क्लब मैदान में दोपहर 2:30 बजे से मुलायम सिंह यादव की चुनावी सभा थी। मुलायम सिंह यादव जब भाषण देकर मंच से उतरकर गाड़ी की ओर जाने लगे तो महिला ने उछालकर चप्पल फेंकी जो उन्हें लगी नहीं.

चप्पल फेंकने के तत्काल बाद गिरफ्तार कर ली गयी मूर्ति सिंह ने पत्रकारों को बताया कि 'सपा शासनकाल में महिलाओं का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हुआ है और वह भी बलात्कार पीड़ित हैं. उसने बताया कि 2004 में उसे  कुछ गुंडों ने 20 दिन तक अपहृत कर रखा बलात्कार किया था.

क्या कहती है मूर्ति सिंह

Comments  

 
0 #3 rajesh arjun 2012-02-08 15:19
we chand par chale gaye masalo ko tal k.
janta hisab mag rahi hai chappal uchhal k.
Quote
 
 
0 #2 saurabh maurya 2012-02-07 16:10
ab ham in gundo ko nahi chune ge. bahut bardast kar liye ye samajvadi gunde ab aur nahi.
Quote
 
 
0 #1 हिमाँशु कुमार 2012-02-04 23:29
ये गुन्डे फिर चुन लिये जायेंगे ! और हम कायर लोग अपनी बहन बेटियों की बेईज्ज़ती देखते रहेंगे ! आक थू हम सब की कायरता पर
Quote
 

Add comment