दुखद सूचना है कि वरिष्ठ समाजवादी नेता श्री मनीराम बागड़ी का निधन 31 जनवरी 2012 को उनके जन्मस्थान हिसार में हो गया। श्री मनीराम बागड़ी युवाकाल में ही समाजवादी आंदोलन से जुड़ गए थे। 
उन पर भारतीय समाजवाद के पितामह आचार्य नरेंद्रदेव, जयप्रकाश नारायण और डॉ राममनोहर लोहिया के चिंतन का प्रभाव था। वे एक बार पंजाब विधनसभा (1953-55) और तीन बार संसद (1962-67, 1977-79, 1980-84) के सदस्य रहे। 1962-67 के दौरान उन्होंने पार्टी के संसदीय दल के नेता की भूमिका निभाई।
श्री बागड़ी की स्मृति में 10 पफरवरी 2012 को गांध्ी शांति प्रतिष्ठान ;दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली, में शाम साढ़े चार (4.30) बजे जस्टिस राजेंद्र सच्चर की अध्यक्षता में शोकसभा रखी गई है। राजनीति और सामाजिक कार्यों से जुड़े उनके सहयोगी और परिजन उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।


