Sat19052012

Last update03:31:30 AM IST

Back दुनिया दुनिया बच्चा बेचने की आरोपी नन रिहा

बच्चा बेचने की आरोपी नन रिहा

  • PDF

छापेमारी के दौरान  चिल्ड्रेन होम से कई विदेशी नागरिकों के साथ 75 बच्चे, 20 गर्भवती महिलाएं और 12 हाल ही में मां बनीं औरतें थी। जाहिर है वहां बच्चों के साथ दुराचार, देहव्यापार और बच्चों के खरीद-फरोख्त जैसी आपराधिक गतिविधियों से इनकार नहीं किया जा सकता...

बच्चा बेचने की आरोपी एक भारतीय नन सिस्टर मैरी एलिशा को श्रीलंका की एक अदालत ने सोमवार को जमानत दे दी। अन्तरराष्ट्रीय संस्था मिशनरी ऑफ चैरिटी की ओर से श्रीलंका में संचालित चिल्ड्रेन होम की प्रमुख भारतीय नन सिस्टर मैरी एलिशा पर आरोप है कि वह बच्चा बेचने समेत कई तरह के और अपराधों में संलिप्त हैं।
children-in-east-of-sri-lanka

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से 18 किलोमीटर दक्षिण मोरातुआ में 25 नवंबर को प्रेम निवास के नाम से चलाये जा रहे इस चिल्ड्रेन होम से सिस्टर मैरी की गिरफ्तारी श्रीलंका पुलिस ने की थी।

बच्चा बेचने और इससे संबंधित दूसरे तरह के संगीन अपराधों में संलिप्त सिस्टर मैरी एलिशा के बारे में ने’ालन चाइल्ड प्रोटेक्सन अथारिटी (एनसीपीए) के कहना है कि मैरी एलिशा बिनव्याही गर्भवती महिलाओं के लिए एक कल्याणकारी कार्यक्रम चलाती थीं, जिसके तहत उन्हें सिर्फ होम में बच्चों के पालन-पोषण की ही इजाजत थी।

पुलिस और एनसीपीए के संयुक्त छापेमारी के दौरान मैरी रंगे हाथों गिरफ्तार कर ली गयी थीं और उनके अपराधों से चैरिटी के लिए काम करने वालों पर गहरा सवाल उठा था।

पुलिस के अनुसार 23 नवंबर को छापेमारी के दौरान उनके चिल्ड्रेन होम से कई विदेशी नागरिकों के साथ 75 बच्चे, 20 गर्भवती महिलाएं और 12 हाल ही में मां बनीं औरतें थी। जाहिर है वहां बच्चों के साथ दुराचार, देहव्यापार और बच्चों के खरीद-फरोख्त जैसी आपराधिक गतिविधियों से इनकार नहीं किया जा सकता।

एनसीपीए की प्रमुख एनोमा दिस्सानायके कहती हैं, ‘सिस्टर मैरी एलिशा पर बच्चा बेचने का अपराध साबित न हो तो भी उनके होम में गैरकानूनी काम चल रहा था। आधिकारिक तौर पर वह होम सिर्फ बच्चों को रखने और उनकी देखरेख के लिए है, गर्भवती महिलाओं के लिए नहीं।’

Add comment