पाकिस्तानी प्रशासन के मुताबिक रिहा किये गये लोगों को सुरक्षा कारणों से पुलिस की सुरक्षा में चार बसों से कल सुबह रविवार को लाहौर ले जाया जायेगा और सुबह 10-11 के बीच बाघा सीमा सेपर भारतीय सेना को पाकिस्तानी सरकार के अधिकारी सौप देंगे...

पाकिस्तान के प्रमुख शहर करांची की लांधी जेल से आज सुबह 180 भारतीयों को रिहा कर दिया गया है. रिहा होने वालों में 179 मछुआरे हैं. इन कैदियों की रिहाई सजा पूरी करने के बाद हुई है.
पाकिस्तानी प्रशासन के मुताबिक रिहा किये गये लोगों को सुरक्षा कारणों से पुलिस की सुरक्षा में चार बसों से कल सुबह रविवार को लाहौर ले जाया जायेगा और सुबह 10-11 के बीच बाघा सीमा सेपर भारतीय सेना को पाकिस्तानी सरकार के अधिकारी सौप देंगे.
पाकिस्तान के प्रमुख अंग्रेजी अख़बार 'डॉन' के मुताबिक अभी भी पाकिस्तान में 362 भारतीय नागरिक वहां की जेलों में बंद हैं, जिनमें से २७६ मछुआरे हैं.


