Begin typing your search above and press return to search.
विमर्श

मोदी जी कहां हैं, आपका मोस्ट वांटेड विजय माल्या करने जा रहा तीसरी शादी

Janjwar Team
29 March 2018 12:16 PM GMT
मोदी जी कहां हैं, आपका मोस्ट वांटेड विजय माल्या करने जा रहा तीसरी शादी
x

भारत का 9 हजार करोड़ लेकर भागा विजय माल्या ऐश में है और ऐसे लुटेरों से दिन पर दिन तबाह होती भारतीय अर्थव्यस्था इस हाल पहुंच गयी है कि यहां करोड़ों लोग दो जून की रोटी नहीं खा पाते

भारत सरकार ने माल्या को डाला है मोस्ट वांटेड की सूची में, मगर वह रचाने जा रहा है तीसरा ब्याह, दूसरी शादी रचाई थी अपने दोस्त की बीवी से

जनज्वार। लगभग दो साल पहले भारत छोड़कर गया भगौड़ा और शराब कारोबारी विजय माल्या फिर चर्चा में है। चर्चा का कारण भारतीय बैंकों का 9 हजार करोड़ रुपया लौटाना नहीं है, जिसे डकारने के बाद ही वह यहां से भागा था, बल्कि चर्चा का कारण है उसकी तीसरी शादी।

जी हां, 62 साल का विजय माल्या जिसे भारतीय पुलिस पकड़ तक नहीं पा रही है, उसकी रंगीनमिजाजी में कोई कमी नहीं आई है। पहले दो बार शादी कर चुका विजय माल्या इस बार एयर होस्टेस पिंकी लालवानी से शादी कर रहा है।

इन्हीं पिंकी ललवानी से रचा रहा है रंगीनमिजाज भगौड़ा माल्या तीसरा ब्याह

भारत में गरीबी और भुखमरी का कारण बने ये लुटेरे विदेशों में भागकर खूब गुलछर्रे उड़ा रहे हैं। यहां से लूटकर ले गए अकूल संपत्ति से आलीशान जिंदगी जीते हैं और भारत में उनके द्वारा लूटे गए भारतीय दो जून की रोटी के लिए तरसते हैं।

विजय माल्या भारत से 9 हजार लूटकर मोदी सरकार में भागा था, जिसके बाद से मोदी खुद तो विदेश खूब घुमे लेकिन विदेश भागे देश के इन लुटेरे पूंजीपतियों का वह कुछ नहीं बिगाड़ सके।

62 वर्षीय माल्या जिस एयर होस्टेस पिंकी लालवानी से तीसरी शादी कर रहा है उसकी उम्र 39 वर्ष है। उसने दो शादी और की थी। पहली शादी एअर इंडिया की एयर होस्टेस से और दूसरी शादी अपने दोस्त की एक्स वाइफ से की, जो उसके पड़ोस में रहती थी।

विजय माल्या की बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस में एयरहोस्टेस रही 39 वर्षीय पिंकी लालवानी से उसका अफेयर काफी समय पहले से चल रहा था। किंगफिशर में पिंकी को खासी तवज्जो दी जाती थी, अब विजय माल्या लंदन में पिंकी से शादी करेगा।

गौरतलब है कि पिंकी 2016 में विजय माल्या के साथ ही देश छोड़कर गई थी। अपनी लग्जरी और अय्याशी जिंदगी के लिए चर्चा में रहा विजय माल्या के पास 250 से भी ज्यादा गाड़ियों का कलेक्शन है। लंदन से लेकर गोवा तक उसकी ऐशगाह रहे आलीशान बंगले हैं, जो अपनी भव्यता के लिए चर्चा में रहते थे।

बॉलीवुड की हीरोइनों के साथ किसिंग से लेकर अपनी न्यूड कैलेंडर मॉडल्स के साथ रंगीनमिजाज और अय्याश मालिया के बीच साइड फोटोज मीडिया पर वायरल रहते थे।

Janjwar Team

Janjwar Team

    Next Story

    विविध