Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

पंजाब और केरल उपचुनावों में जीती कांग्रेस, विनोद खन्ना की भी सीट को नहीं बचा पाई भाजपा

Janjwar Team
15 Oct 2017 11:31 AM GMT
पंजाब और केरल उपचुनावों में जीती कांग्रेस, विनोद खन्ना की भी सीट को नहीं बचा पाई भाजपा
x

पंजाब के गुरुदासपुर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस के सुनील जाखड़ जीते, बीजेपी अपने उस सीट को नहीं बचा पायी है जिसपर विनाद खन्ना लगातार चार बार से जीत रहे थे

मोदी के कांग्रेस मुक्त भारत के सपने पर छाने लगी अमावस्या की काली बदली। केरल में भाजपा चौथे स्थान पर रही तो पंजाब में हुए गुरुदासपुर लोकसभा के उपचुनाव में भाजपा अपनी सीट नहीं बचा सकी

जनज्वार। पंजाब के गुरुदासपुर के सांसद रहे विनोद खन्ना की मौत के बाद 11 अक्टूबर को वहां उपचुनाव हुआ था। उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच मुकाबला माना जा रहा था। पर यहां आम आदमी पार्टी मुकाबले से पूरे तौर बाहर दिखी तो भाजपा अपनी परंपरागत जीत वाली सीट को नहीं बचा सकी। अभिनेता विनोद खन्ना पिछले चार बार से लोकसभा की इस सीट पर लगातार जीतते रहे थे।

विनोद खन्ना गुरुदासपुर सीट पहली बार 1998, 1999, 2004 और 2014 में चुने गए। 2009 में गुरुदासपुर से कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा से हार गए थे।

संबंधित खबर : दिल्ली की जीत की खुशी पंजाब में बचा पाएगी आ

इसे कांग्रेस के छह महीने पुरानी अमरिंदर सिंह की सरकार की लोकप्रियता ही कही जानी चाहिए गुरुदासपुर सीट से कहीं गिनती में नहीं मानी जा रही कांग्रेस जीत गयी है। कांग्रेस के सुनील जाखड़ ने भाजपा के सवरण सलारिया को करीब 2 लाख वोटों से हरा दिया है। कांग्रेस 1 लाख 93 हजार 219 बंपर वोटों से जीती है।

गुरुदासपुर में कांग्रेस को 50.1 प्रतिशत वोटे मिले हैं, जबकि बीजेपी को 30.5 और आप को 14.5 प्रतिशत वोट मिले हैं। इस सीट पर भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी को 1.8 प्रतिशत वोट मिले हैं। वोटों की गिनती में कांग्रेस को 4 लाख 99 हजार 752, भाजपा को 3 लाख 06 हजार 533, आप को 23,579 और सीपीआई को 17 हजार 886 वोट मिले हैं।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी सुनील जाखड़ की जीत पर बधाई दी है।

सुनील जाखड़ ने अपनी इस जीत पर कहा कि गुरुदासपुर की जनता ने कांग्रेस की इस जीत के जरिए प्रधानमंत्री को सबक दिया है कि वह जनविरोधी नीतियों को लागू करने से बाज आएं।

आज केरल विधानसभा के वेनाग्रा उप चुनाव का भी परिणाम आया है। कांग्रेस समर्थन वाले यूडीएफ की जीत हुई है। कांग्रेस समर्थन वाले यूडीएफ के केएनए खादर ने इस सीट पर जीत दर्ज की है, जबकि भारतीय जनता पार्टी उपचुनाव में चौथे स्थान पर रही। केएनए खादर करीब 23 हजार वोटों से जीत गए हैं।

पंजाब के गुरुदासपुर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़, भाजपा से सवरण सलारिया और आप की ओर मेजर जेनरल सुरेश खजुरिया चुनाव मैदान में थे।

तीसरे स्थान पर रहे आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सुरेश खजुरिया ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने अपने प्रत्याशी सुनील जाखड़ को जीताने के धन, बल और दूसरे अलोकतांत्रिक तरीकों का प्रयोग किया है।

प्रधानमंत्री ने इस गम को भुलाने के लिए मनीपुर में हुई भाजपा की दखल को ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि भाजपा ने मणीपुर में अपना विस्तार करते हुए स्थानीय चुनावों में 60 में से 41 सीटें जीती हैं।

Janjwar Team

Janjwar Team

    Next Story

    विविध