Begin typing your search above and press return to search.
समाज

महिला अपराधों में योगी की यूपी सबसे ऊपर

Janjwar Team
30 Nov 2017 5:43 PM GMT
महिला अपराधों में योगी की यूपी सबसे ऊपर
x

उत्तर प्रदेश जुर्म और महिला हिंसा के मामले में निकला नंबर वन, तो सबसे ज्यादा बलात्कार मध्य प्रदेश में...

दिल्ली। और किसी चीज में उत्तर प्रदेश आगे हो या न हो, मगर अपराध और हत्या, महिला हिंसा के मामले में शीर्ष पर जरूर विराजमान है। यह बात राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा जारी आंकड़ों में सामने आई है।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में सामने आया है कि जुर्म के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। वर्ष 2016 में हत्या और महिलाओं के खिलाफ होने वाली देशभर में किसी भी तरह की हिंसा की सबसे ज्यादा घटनाएं उत्तर प्रदेश में दर्ज की गईं।

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2016 में 4,889 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया, जो देशभर में घटित होने वाली हत्या की घटनाओं का 16.1 फीसदी है।

हालांकि जुर्म के मामले में बिहार भी किसी से कम नहीं है। उत्तर प्रदेश के बाद बिहार में सबसे ज्यादा 2,581 लोगों की वर्ष 2016 में हत्या कर दी गई। यह संख्या देशभर में घटित कुल हत्याओं का 8.4 फीसदी है।

हत्या के बाद महिलाओं पर होने वाले किसी भी तरह के अपराध मामले में भी उत्तर प्रदेश 'सर्वश्रेष्ठ' साबित हुआ है। देशभर में घटित कुल महिला अपराधों में से 14.5 प्रतिशत घटनाएं सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही घटित हुईं। यानी वर्ष 2016 में कुल 49,262 ऐसी घटनाएं सामने आईं जिनमें उत्तर प्रदेश में महिलाओं को रेप समेत अलग—अलग तरीकों से प्रताड़ित किया गया।

वहीं ममता दीदी का बंगाल भी महिला हिंसा के मामले में तब दूसरे नंबर पर विराजमान है, जबकि प्रदेश की मुखिया खुद एक महिला हैं। यहां एक वर्ष के दौरान यानी 2016 में महिला उत्पीड़न के कुल 32,513 मामले सामने आये, जो देश में एक वर्ष में घटित कुल महिला हिंसा की घटनाओं का 9.6 फीसदी है।

एक बात और, जहां देश में बलात्कार मामले में कानून ज्यादा से ज्यादा कड़े होते जा रहे हैं, उसी हिसाब से रेप की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। यानी कानून का कोई खौफ नहीं है बलात्कारियों के अंदर।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा वर्ष 2015 में जारी किए गए बलात्कार के आंकड़ों के मुकाबले 2016 में बलात्कार की 12.4 फीसदी घटनाएं बढ़ गई हैं।

बलात्कार के मामले तो शिवराज सिंह चौहान के राज में अप्रत्याशित रूप से बढ़े हैं। तभी शायद बलात्कार पर पुरस्कार की बात शिवराज सिंह चौहान सरकार करती है।
एनसीआरबी के मुताबिक बलात्कार की सबसे ज्यादा घटनाएं मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में घटित हुईं।

बलात्कार के 4,882 मामलों के साथ यानी 12.5 फीसदी के साथ मध्य प्रदेश नंबर वन पर विराजमान है, तो उत्तर प्रदेश में वर्ष 2016 में बलात्कार की कुल 4816 घटनाएं घटीं जो कि कुल घटनाओं का 12.4 फीसदी रहा। वहीं महाराष्ट्र में 4,189 बलात्कार की घटनाएं घटीं, जो 10.7 फीसदी रहा।

Janjwar Team

Janjwar Team

    Next Story

    विविध