Sat19052012

Last update03:31:30 AM IST

Back समाज अपराध प्रशांत भूषण पर कातिलाना हमला

प्रशांत भूषण पर कातिलाना हमला

  • PDF

प्रशांत भूषण पर हुए इस हमले की केंद्रीय गृहमंत्री पी चिदंबरम समते कई प्रमुख लोगों ने निंदा की है. इनमें भ्रष्टाचार के लिए खिलाफ देशभर में आंदोलन चलाने वाले अण्णा हजारे और उनकी टीम के सदस्य शामिल हैं...

जनज्वार: सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वकील और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले प्रशांत भूषण के सुप्रीम कोर्ट स्थित कार्यालय में घुसकर तीन युवकों ने उनके साथ मारपीट की.

prashantbhushanइन युवकों में से एक ने प्रशांत भूषण को कुर्सी से गिरा दिया और मारपीट की. शोरगुल सुनकर वहां पहुंचे वकीलों और अन्य लोगों ने एक हमलावर युवक को पकड़ लिया. वकीलों ने उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया.

घटना के बाद प्रशांत भूषण को इलाज के लिए दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया. सूत्रों के मुताबिक प्रशांत को सिर और पैर में चोटें आई हैं.

प्रशांत ने हमले की शिकायत स्थानीय पुलिस थाने में दर्ज कराई है. उन्होंने कहा कि कश्मीर पर हाल में दिए गए बयान के कारण उनपर हमला किया गया है.

इस घटना के कुछ देर बाद कुछ मीडिया हाउसों को भेजे एक ईमेल में ‘भगत सिंह क्रांति सेना’ नाम के संगठन ने हमले की ज़िम्मेदारी ली है.

पकड़े गए हमलावर का नाम इंदर वर्मा बताया जा रहा है. वे खुद को श्रीराम सेना का प्रदेश अध्यक्ष बता रहे हैं. वर्मा के मुताबिक जम्मू-  कश्मीर पर दिए गए  प्रशांत भूषण के बयान से वे नाराज थे. वर्मा के फरार साथियों के नाम तेजेंदर पाल बग्गा और विष्णु गुप्त बताए जा रहे हैं.

जिस समय प्रशांत भूषण पर हमला  किया गया, उस समय वे एक अग्रेजी टीवी चैनल को इंटरव्यू दे रहे थे. मारपीट की पूरी घटना टीवी चैनल के कैमरे में कैद है.

प्रशांत भूषण पर हुए इस हमले की केंद्रीय गृहमंत्री पी चिदंबरम समते कई प्रमुख लोगों ने निंदा की है. इनमें भ्रष्टाचार के लिए खिलाफ देशभर में आंदोलन चलाने वाले अण्णा हजारे और उनकी टीम के सदस्य शामिल हैं.

केंद्रीय गृहमंत्री ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है. उन्होंने दिल्ली के पुलिस प्रमुख से बात कर घटना की जानकारी ली और अपने एक अधिकारी को प्रशांत का हाल लेने के लिए राममनोहर लोहिया अस्पताल भेजा.

घटना की निंदा करते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि इसकी जाँच होनी चाहिए. उन्होंने उन संस्थाओं की भी जांच कराने की मांग की जिन्होंने घटना की जिम्मेदारी ली है और जिनसे युवक जुड़े थे.

वहीं प्रशांत भूषण के पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांति भूषण ने कहा है कि वे लोग इन हमलों से डिगने वाले नहीं हैं. उन्होंने कहा कि प्रशांत निडर व्यक्ति हैं और वे उनके साथ हैं.

Add comment