Sat19052012

Last update03:31:30 AM IST

Back समाज अपराध फेसबुक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

फेसबुक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

  • PDF

चुम्बर ने फेसबुक वाल पर लिखा था कि ‘गीता के अध्याय नौ में सभी महिलाओं को पाप योनी में उत्पन्न बताया गया है, जबकि भारत का संविधान महिलाओं और पुरूषों को सामान अधिकार देता है, अतः भागवद गीता को जलाया जाये...


फेसबुक पर भावनाएं भड़काने के आरोप में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। फेसबुक और इसके यूजर जालंधर निवासी सीआई चुम्बर के विरुद्ध यह आपराधिक मुकदमा सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने दर्ज कराया है। रविवार 25 दिसंबर को दर्ज हुआ यह मुकदमा अन्य धाराओं के साथ इंफारमेशन एंड टेक्नालाजी एक्ट 2000 के तहत दर्ज किया गया है।

facebook

सामाजिक कार्यकर्ता ने मुकदमें में आरोप लगाया है कि फेसबुक पर तहसील वेलफेयर अफसर रहे चुके जालंधर निवारसी सीआई चुम्बर हिंदू धर्म ग्रंथ ‘गीता’ के बारे में लगातार उटपटांग बातें लिख रहे हैं, जिससे देश के अमन पर बुरा असर पड़ सकता है। फेसबुक साइट पर आपत्तिजनक बातें लिखने वाले चुंबर खुद को एक पंजाबी दैनिक का प्रधान सम्पादक भी बताते हैं।

नूतन ठाकुर ने जनज्वार बताया कि, ‘मेरे द्वारा प्रस्तुत प्रथम सूचना रिपोर्ट में यह कहा गया है कि सी आई चुम्बर लगातार फेसबुक पर और इन्टरनेट पट ऐसी बातें लिख रहे हैं जो सीधे-सीधे उद्वेग और आक्रोश फैलाने वाले हैं। वह कह रहे हैं कि हिंदुओं के धार्मिक गीता को सार्वजनिक रूप से पूरे देश में जलाया जाए। ऐसा वह रूस में गीता के विषय में उठे विवाद से और अधिक प्रोत्साहित हो कर कर रहे हैं। रूस की घटना को आधार बना कर यहां भी इस पवित्र ग्रंथ को जलाने के लिए लोगों को उकसा रहे हैं।’

चुम्बर ने फेसबुक वाल पर लिखा था कि ‘गीता के अध्याय नौ में सभी महिलाओं को पाप योनी में उत्पन्न बताया गया है, जबकि भारत का संविधान महिलाओं और पुरूषों को सामान अधिकार देता है, अतः भागवद गीता को जलाया जाये। इसके अलावा उन्होंने हिंदू देवता श्रीकृष्ण और ब्रह्मा के लिए भी खुले अपशब्दों का प्रयोग किया।

नूतन ने फेसबुक पर मुकदमा दर्ज कराने के बारे में कहा कि ‘फेसबुक इंक, मुख्यालय पालो अल्टो, कैलिफोर्निया, यूएसए इस प्रकार के आपराधिक मामलों में जानबूझ कर आंखें मूंदे रखने और जानकारी होने के बाद भी उसके प्रति आव’यक कदम नहीं उठाते।

गौरतलब है कि इसके पहले भी नूतन के पति और आईपीएस अमिताभ ठाकुर एक ग्रुप ‘आई हेट गांधी’ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा चुके हैं, लेकिन इस मामले में अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। हालांकि रविवार को लखनउ में दर्ज हुए मामले की जांच कर रहे गामीतनगर थाने के क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि दोषी पाये जाने पर कार्यवाही होगी।

 

Comments  

 
0 #1 mohd ayub khan 2011-12-28 19:14
:eek:
Quote
 

Add comment