Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

मुंबई के रेस्टोरेंट में हुए भीषण अग्निकांड के लिए दो मैनेजरों की गिरफ्तारी

Janjwar Team
1 Jan 2018 3:48 PM GMT
मुंबई के रेस्टोरेंट में हुए भीषण अग्निकांड के लिए दो मैनेजरों की गिरफ्तारी
x

रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग के चलते 14 लोगों की हो गई थी मौत, 21 गंभीर रूप से घायल....

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी कही जाने मुंबई के लोअर परेल के कमला मिल कंपाउंड के रूफटॉप रेस्तरां पब बिस्ट्रो द मोजो लाउंज में भीषण आग की वजह से 14 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें 12 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल थे, जबकि 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस भीषण अग्निकांड के लिए पुलिस ने रेस्टोरेंट के दो मैनेजरों को गिरफ्तार किया है।

अग्निकांड के लिए 34 वर्षीय गिब्सन लोपेज और 35 वर्षीय केवीन बाजवा को मुंबई के एन एम जोशी पुलिस थाने के अधिकारियों के एक दल ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक लोपेज और बाजवा दोनों लोअर परेल इलाके के कमला मिल्स कंपाउंड स्थित रूफटॉप रेस्तरां पब बिस्ट्रो द मोजो में में प्रबंधक के बतौर काम करते थे।

पुलिस के मुताबिक इन दोनों मैनेजरों को इसलिए गिरफ्तार किया गया है कि 29 दिसंबर को जब यहां भीषण अग्निकांड हुआ था तो बजाय लोगों को वहां से सुरक्षित निकालने के उपाय करके के ये दोनों मैनेजर खुद वहां से भाग गए थे।

इन दोनों के खिलाफ पुलिस ने धारा 304, 337 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। आज इस मसले पर दोनों की अदालत में पेशी होनी है। गौरतलब है कि मोजोस रेस्टोरेंट के माालिकों में गायक शंकर महादेवन का बेटा सिद्धार्थ भी है। सिद्धार्थ महादेवन के इस रेस्टोरेंट के अन्य पार्टनर युग पाठक, युग टुली और प्रितिना श्रेष्ठा हैं।

घटनाक्रम के मुतातबक शुक्रवार को रात 12:30 बजे के क़रीब लोअर परेल के कमला मिल कंपाउंड के 2 रेस्टोरेंटों में आग लग गई। पलक झकपते ही आग ने भीषण रूप ले लिया। दमकल की 8 गाड़ियों और 6 वाटर टैंक को आग पर क़ाबू पाने में 2 घंटे से ज़्यादा का समय लगा। केईएम हॉस्पिटल के डीन डॉक्टर अविनाश सुपे के मुताबिक 'पोस्टमार्टम से पता चला कि ज्यादातार मौतें दम घुटने से हुई हैं।'

जिस समय आग लगी, उस समय 50 लोग रेस्टोरेंट में मौजूद थे। रेस्टोरेंट में बर्थडे पाटी चल रही थी। इस हादसे में उस महिला की भी मौत हो गयी है जिसकी बर्थडे पार्टी रेस्टोरेंट में आयोजित थी। कमला मिल कंपाउंड में कई कॉरपोरेट दफ़्तरों के अलावा कई न्यूज़ चैनलों के दफ़्तर भी हैं। आग की वजह से उनका प्रसारण भी रोक दिया गया। इस बिल्डिंग में TV 9, टाइम्स नाउ, मिरर नाउ और ज़ूम चैनल्स के दफ्तर हैं। इन दफ्तरों को कोई नुकसान नहीं हुआ।

संबंधित खबर : मुंबई के रेस्टोरेंट में आग लगने से 14 की मौत, रेस्टोरेंट मालिकों में शंकर महादेवन का बेटा भी शामिल

Janjwar Team

Janjwar Team

    Next Story

    विविध